अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी फिर से मचाएगा दर्शको के बीच धूम, इस दिन रिलीज हो रही उनकी 'सिंघम अगेन'
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी फिर से मचाएगा दर्शको के बीच धूम, इस दिन रिलीज हो रही उनकी 'सिंघम अगेन'

भारतीय सिनेमा के दमदार एक्टरों में अजय देवगन (Ajay Devgan) का नाम सबसे पहले आता है। अजय देवगन अपनी एक्टिंग और एक्शन से लोगों का दिल जीत लेते हैं। बॉलीवुड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी अक्सर धमाल मचाती हुई नजर आती है।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म “सिंघम” ने बॉलीवुड में धमाल मचाया था। ऐसे में अब एक बार फिर रोहित और अजय की जोड़ी बॉलीवुड में अपने एक्शन से धमाल मचाने के लिए आ रही है। बता दें कि, सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म “सिंघम अगेन” को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

सिंघम अगेन की रिलीज डेट

बॉलीवुड के मशहूर क्रिटिक्स तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले रोहित शेट्टी की कॉप स्पेशलिस्ट फ्रेंचाइजी के पिछले दो पार्ट्स सिंघम और सिंघम रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर ताबडतोड़ कमाई की है

इसी के साथ उन्होंने बताया कि, सिंघम अगेन दीवाली 2024 में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग जुलाई 2023 में शुरू की जाएगी। इसी के साथ ऐसी खबर सामने आ रही है कि, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अजय देवगन की लव का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

Also Read: IND vs AUS: रोहित शर्मा का बढ़ा टेंशन, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए थे ये 4 खिलाड़ी, अचानक 2 खिलाड़ियों की हुई भारत वापसी

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह कर सकते है कैमियो

सिंघम फ्रेंचाइजी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इसी के साथ जैसे ‘सर्कस’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक छोटा सा रोल निभाया था। वैसे ही ऐसी खबरें आ रही है कि, इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो भी देखने को मिल सकता है।

पिछले कुछ समय से अजय एक के बाद एक हिट फिल्में देते हुए नजर आ रहे हैं। 2022 में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉलीवुड में धमाल मचाया था। इसी के साथ इस साल अजय देवगन की “भोला” फिल्म भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Also Read: BAN vs ENG: बांग्लादेश में नाक भी नहीं बचा पाए अंग्रेज, बांग्लादेश टीम ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 3-0 से हराकर रचा इतिहास

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *