इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अगस्त 31 मार्च से होने जा रहा है। इसलिए आईपीएल की सभी टीमों का प्रैक्टिस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट से साझा की है। जिसमें दर्शकों को धोनी का एक नया अंदाज देखने को मिला।

वर्ल्ड वाइड फेमस इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मैच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइम्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। वही सीएसके अपना पहला होम ग्राउंड मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी।

चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी सीएसके अपना पहला मैच

आपको बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 का अपना पहला मैच होम ग्राउंड में खेलेगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोविड-19 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेलेंगी। इसकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी खुद जायजा लेने पहुंचे।

वही इस बात का भी कयास लगाया जा रहा है शायद यह महेंद्र सिंह धोनी का आखरी आईपीएल मैच हो। यह बात अपने आप में ही आईपीएल 2023 को बेहद खास बनाता है। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने कप्तान का आखिरी मैच जरूर जीतना चाहेगी और साथ ही फैंस को चेन्नई सुपर किंग्स के मैच जीतने की उम्मीद है। इसकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी खुद जायजा लेने पहुंचे।

Also Read: WPL 2023: मुंबई की टीम ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाली बनी पहली टीम, फाइनल में दिल्ली को 7 विकेट से दी पटखनी

बल्ला छोड़ कुर्सियां रंगते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने बेहद कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि धोनी को कूल कप्तान ने कहा जाता है। ऐसे में धोनी का एक और कुल अंदाज सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के पहले होम मैच की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

जहां धोनी बल्ला छोड़कर स्टेडियम की कुर्सियां रंगते हुए नजर आए। वीडियो में धोनी स्टेडियम की कुर्सियां रंगते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि दर्शकों को धोनी का यह अनोखा और कूल अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

Also Read: मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन, तो हेले मैथ्यूज पर हुई डबल अवार्ड की बारिश, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और पर्पल कैप के साथ इतने हुई पैसों की बरसात

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *