आज भी सोने चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बता दें कि, सोना खरीदने वाले लोगों के लिए यह खबर काफी काम की हो सकती है। यदि आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
25 मार्च को सोने और चांदी के दामों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है यानी बढ़ती महंगाई इतने हुए सोना चांदी खरीदने वाले लोगों यह बहुत बड़ी खबर है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।
मार्केट में सोने चांदी के दाम
सर्फरा बाजार में आज सोने के दामों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है आज 22 कैरेट सोने के दाम 55,150 रुपय प्रति 10 ग्राम है। वही 24 कैरेट सोना 60,150 प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा है। चांदी की कीमतों में भी आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसी कड़ी में 1 किलो चांदी की कीमत बाजार में 73,000 रुपए पर चल रही है।
चेन्नई में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम 55,600 और 60,650 प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोना 55,000 और 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में 22 और 24 तारीख सोने की कीमतें 55,150 और 60,150 प्रति 10 ग्राम चल रही है।
Also Read: WPL 2023: ‘अब हमें फाइनल खेलने का इंतजार’, जीत के बाद गदगद हुई मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर
मिस कॉल से जानें सोने और चांदी की ताजा कीमतें
अगर आप हर रोज घर पर बैठे सोने और चांदी की कीमतों को जाना चाहते हैं तो आप 8955664433 मिस कॉल देकर सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट घर पर रहकर देख सकते हैं। बता दें कि, इस नंबर पर मिस कॉल मारने के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए लेटेस्ट रेट आपको मिल जाएंगे। इसी के साथ अगर आपको लगातार सोने और चांदी की कीमतों के बारे में अपडेट लेनी है तो आप www.ibja.co या ibjarates.com इन वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
22 और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर
अगर आपको भी 22 और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर नहीं पता है तो बता दें कि, 24 कैरेट गोल्ड 99.99 प्रतिशत शुद्ध होता है। वहीं 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट गोल्ड में अन्य धातु जैसे तांबा, जिंक, चांदी मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं लेकिन 24 कैरेट सोना पूरा शुद्ध माना जाता है इसलिए इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसी कारण से दुकानदार अक्सर 22 कैरेट सोना ही बेचते।