सूर्यकुमार यादव

IPL 2023: टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में व्यस्त हो जाएंगे। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। दर्शकों का अब जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। फिर उनके चहेते खिलाड़ी मैदान पर धमाल मचाते दिखेंगे। इसी बीच सूर्यकुमार यादव को लेकर मुंबई इंडियंस के कोच का बड़ा बयान आया है।

IPL 2023 का जल्द शुरु हो रहा धमाल

IPL 2023 का धूमधाम से आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मार्च से हो रहा है। वहीं इस बार IPL में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। यहां उनका सामना महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। इसी बीच टूर्नामेंट शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस को कोच मार्क बाउचर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव पर बड़ी बात कही है।

सूर्या की फॉर्म पर उठ रहे सवाल

IPL में मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के अगर हालिया फॉर्म को देखें तो वो निराशाजनक रहा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सूर्या का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज की तीनों ही पारियों में शून्य का स्कोर किया। यही नहीं वे तीनों ही पारियों में गोल्डन डक पर आउट हुए।

ALSO READ: IPL 2023 में इस टीम की है सबसे घातक गेंदबाजी, संजय मांजरेकर ने किया खुद बताया सबसे बेस्ट गेंदबाजी टीम

मार्क बाउचर ने ये कहा

IPL 2023 शुरु होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान MI कोच मार्क बाउचर ने कहा कि,

“सूर्या पूरी तरह ठीक हैं। आप किसी खिलाड़ी को इस तरह नहीं आकलन कर सकते हैं कि वो पहली गेंद किस तरह से खेल रहा है। मैंने सूर्या से बात की है। मैंने पूछा के आप कैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि वे गेंद को अच्छे से हिट कर रहे हैं। फिर मैंने भी कहा कि ठीक है। मेरा मानना है कि अगर कोई प्लेयर पहली ही गेंद पर आउट हो रहा है तो आप ये नहीं कह सकते कि वो फॉर्म में नहीं है। दुर्भाग्य से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 पारियों में ऐसा हुआ। उम्मीद है कि वे IPL में शानदार प्रदर्शन करेंगे और फैंस उनका हौसला बढ़ाएंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *