आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरु होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी सत्र का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस सत्र का पहला मुकाबला मार्च के अंत  में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन में 18 डबल हैडर मुकाबले खेले जाएंगे।

इनमें सभी टीमें सात मैच घरेलू मैदान पर और इतने ही मैच बाहर खेलेंगी। खास बात ये है कि तीन साल के लंबे इंतजार के बाद सभी टीमों को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा। फैंस भी इसको लेकर काफी उत्सुक हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है।

रैना ने दिया बड़ा अपडेट

बता दें कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान इस साल आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। इस बीच धोनी के सबसे करीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने कप्तान के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि धोनी अगले साल भी आईपीएल में उपलब्ध हो सकते हैं।

रैना ने कहा कि,

“अगले साल हो सकता है धोनी फिर आईपीएल खेलें। उनका फॉर्म अच्छा लग रहा है, बैटिंग अच्छी कर रहे हैं। यह सब इस सीजन पर निर्भर करता है कि वह कैसा खेलते हैं। लेकिन यह काफी चैलेंजिंग होगा, क्योंकि वह एक साल से कोई टूर्नामेंट नहीं खेले हैं।”

ALSO READ:खत्म हुआ केएस भरत-ईशान किशन का टेंशन, Team India को मिला विकेटकीपिंग में नया ऑप्शन! रणजी में मचा रहा ग़दर, विकेटकीपिंग में है जूनियर धोनी

चार बार दिलाया टीम को खिताब

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। 2008 से पूर्व भारतीय कप्तान टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट के तहत धोनी ने अब तक 234 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 39.2 के औसत से 4978 रन बनाए हैं।

ALSO READ: IPL 2023: इन 3 वजहों से इस बार धोनी की कप्तानी में CSK बनेगी चैंपियन, बाकी 9 फ्रेंचाइजी नहीं टिकती चेन्नई के सामने

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *