क्रिकेट फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह बस कुछ ही घड़ी दूर है। आज यानी 31 मार्च 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत होने जा रही है।
इस लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमों के फैंस इस मैच को देखने के लिए काफी उत्सुक है।
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आया नया अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए पहले मुकाबले से पहले चिंता बढ़ गई है क्योंकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाएं पैर के घुटने पर चोट लग गई है जिसके कारण ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। इसी कड़ी में फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इसको लेकर एक नया अपडेट जारी किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने पीटीआई से कहा कि, जहां तक मुझे पता है कप्तान 100 फ़ीसदी फिट है। इसके अलावा मुझे किसी और तब लपमेंट के बारे में नहीं पता है। फ्रेंचाइजी के सीईओ की बातों से ऐसा लग रहा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला खेलेंगे।
कौन करेगा कप्तानी?
यदि धोनी पहला मुकाबला खेलते है तो उनकी जगह विकेटकीपिंग डेविड कॉनवे करेंगे। इसी के साथ अगर डेविड कॉनवे पारी की शुरुआत नहीं करते हैं तो ऐसे में अब अबांती रायडू और ऋतुराज गायकवाड़ मुकाबले की शुरुआती पारी खेलते हुए नजर आ है।
सीएसके के फैंस के बीच एक सस्पेंस है बना हुआ है कि, यदि महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा। बता दें कि, बेन स्टोक्स को धोनी के उत्तर अधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि, अगर महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया जा सकता है।