साउथ इंडिया की फिल्मों का क्रेज दिन प्रतिदिन लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड से ज्यादा दर्शकों को साउथ इंडिया की देखना पसंद है। हालहीं में साउथ इंडियन फिल्म RRR ने ऑस्कर में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड भी जीता था।

साउथ इंडियन एक्टर्स अब हिंदी भाषा के दर्शकों में भी पॉपुलर हो रहे हैं। यही कारण है कि, इंडिया के टॉप टेन पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में 7 साउथ इंडियन एक्टर्स का नाम शुमार हैं। वहीं बॉलीवुड के केवल 3 अभिनेता इस लिस्ट में शामिल हैं।

इन खान ने बचाई बॉलीवुड की इज्जत

जाहिर हैं कि बीता हुआ वक्त बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ हैं। आपको बता दे कि, बीते वक्त में बॉलीवुड के विरोध में बायकॉट बॉलीवुड कैंपेन सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा था। इस दौरान कई बड़ी बैनर के तले बनी हुई बड़े बजट की फिल्मों ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया और फ्लॉप साबित हुई।

वही इंडिया के टॉप टेन पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में बॉलीवुड से केवल शाहरुख खान ,सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हैं। जिसमें शाहरुख खान दूसरे स्थान पर,अक्षय कुमार सातवें स्थान और सलमान खान आठवें स्थान पर हैं।

Also Read: IND vs AUS: बीच मैदान में सिराज पर आग बबूला हुए रविंद्र जडेजा, लगा दी गालियों की झड़ी, कैच छोड़ने पर हुए थे फायर, देखें वीडियो

साउथ इंडियन एक्टर्स का छाया जलवा

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने बीते कुछ वर्षों में कई नए-नए मुकाम अपने नाम किए। जहां एक और हाल ही में एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आर आर आर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर जीता हैं।

वहीं दूसरी ओर इंडिया के टॉप टेन पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में 7 साउथ इंडियन एक्टर्स का नाम शामिल हैं। जहां बॉलीवुड की ओर से सलमान खान शाहरुख खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है वही साउथ से रामचरण, जूनियर एनटीआर, यश, अल्लू अर्जुन शामिल रहे। देखिए पूरी लिस्ट…

1. विजय
2. शाहरुख खान
3. प्रभास
4. अजीत कुमार
5. जूनियर एनटीआर
6. अल्लू अर्जुन
7. अक्षय कुमार
8. सलमान खान
9. राम चरण
10.यश

Also Read: IND vs AUS: बीच मैदान पर कुत्ते के पहुंचने से फैली सनसनी, रुक गया मैच, खिलाड़ियों में दहशत का माहौल! देखें

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *